धनबाद, मई 21 -- धनबाद सांसद ढुलू महतो के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को झरिया अंचलाधिकारी मनोज कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की दो दुखद घटनाओं के पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग की। पहला मामला 11 अगस्त 2025 का है, जिसमें भीखराजपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल सीआरपीएफ जवान दिलीप पासवान की 17 अगस्त को मौत हो गई थी। दूसरा मामला 10 सितंबर 2025 का है, जब मोंथा चक्रवात के कारण भारी बारिश से लोदना में जर्जर मकान गिरने से गोपाल मिस्त्री, सुषमा कुमारी और चिराग पासवान की जान चली गई थी। पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन निधि से अविलंब मुआवजा भुगतान करने का आग्रह किया। पूर्व पार्षद को सीओ ने बताया कि सांसद का फोन आया है और वे जल्द ही जिला मुख्यालय को अनुशंसा भेजेंगे, जहां से स्वी...