बाराबंकी, मई 4 -- रामनगर। चौकाघाट क्रासिंग पर बन रहे सेतु की सर्विस रोड का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जिन किसानों की जमीन इसमें गई है उन्हें अभी मुआवजा भी नहीं मिल पाया है। जबकि पुल का कार्य शुरू हुए पांच महीने हो गए हैं। किसानों का कहना है कि मुआवजा देने के बाद सर्विस रोड बनाई जाए। कार्यदाई कंपनी भी परेशान है कि उसका कार्य लंबित हो रहा है। मडना, लोहटी के किसानों का साफ कहना है कि पहले मुआवजा दिया जाए तभी सर्विस रोड बनाने दिया जाएगा। इस स्थिति में निर्माण कंपनी भी असहाय नजर आ रही है, क्योंकि बिना जमीन के कब्जे के सर्विस रोड बनाना संभव नहीं है। जिला प्रशासन की ओर से मुआवजा प्रक्रिया में तेजी न आने से समस्या और जटिल होती जा रही है। यदि मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आने वाले बरसात के मौसम तक सर्विस रोड का निर्माण अधूरा ही रह स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.