गया, जनवरी 11 -- बेलागंज में कृषि विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। यह मामला बेलागंज प्रखंड के एरकी पंचायत निवासी किसान कौलेश कुमार ज्वाला से जुड़ा है, जो क्षतिग्रस्त फसल के मुआवजे के लिए बीते कई महीनों से विभागीय कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार, गया जिला कृषि विभाग द्वारा किसानों के बीच स्वीट कॉर्न (मक्का) के बीज का वितरण किया गया था। इसी क्रम में कौलेश कुमार ज्वाला को चार किलो स्वीट कॉर्न का बीज उपलब्ध कराया गया। किसान ने लगभग एक एकड़ भूमि में इसकी बुआई की, लेकिन दुर्भाग्यवश एक भी बीज अंकुरित नहीं हुआ। इससे किसान की पूरी पूंजी और मेहनत बेकार चली गई। किसान की शिकायत पर 30 दिसंबर को प्रखंड तकनीकी प्रबंधक द्वारा खेत का निरीक्षण किया गया। जांच में यह स्पष्ट रूप से पाया गया कि विभाग द्वारा उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.