सोनभद्र, मार्च 27 -- सागोबांध। बभनी थाना क्षेत्र के बहेराडोल गांव में शुक्रवार को 21 वर्षीय राजू पुत्र लक्ष्मण का शव घर पहुंचा। उसकी बुधवार को मुंबई में कार्य करते समय छत से गिरकर मौत हो गई थी। शव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एंबुलेंस को रोक दिया। मृतक अपने पिता का दुसरे नंबर का लड़का था। साथ में रह रहे कुछ लड़कों ने मृतक के स्वजन को फोन पर घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन दहाड़ मारकर रोने लगे। शुक्रवार को शाम छह बजे जब एंबुलेंस शव लेकर पहुंची तो परिजनों द्वारा एंबुलेंस को मुवाबजा के लिए रोक लिया गया। मौके पर ग्राम प्रधान दीनदयाल जायसवाल समझाने बुझाने में लगे रहे। मृतक के परिजन समाचार लिखे जाने तक एंबुलेंस को रोके रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.