छपरा, मार्च 14 -- 26 रामजानकी पथ की अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे को लेकर प्रदर्शन करते किसान मशरक, एक संवाददाता मशरक प्रखंड क्षेत्र की बहरौली पंचायत के किसानों ने रामजानकी पथ निर्माण के लिए हुई अधिग्रहित भूमि मुआवजे के भुगतान को लेकर प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन कर रहे कन्हैया सिंह, महंथ सिंह सहित अन्य किसानो का कहना था कि रामजानकी पथ के लिए सरकार द्वारा जमीन अधिग्रहण किया गया पर मुआवजा की राशि का भुगतान अबतक नहीं हुआ। सड़क निर्माण कार्य का समर्थन करते हुए लोगों ने कहा कि मुआवजा भुगतान के लिए नाजायज तरीके से राशि की मांग बिचौलिए द्वारा की जाती है। खेतों में लगी गेहूं की फसल को काटकर बर्बाद कर दिया गया, जिसका मुआवजा नहीं मिला। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों के हित का ख्याल रखते हुए समय से भुगतान किया जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.