नोएडा, फरवरी 26 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के सैनी गांव में दीवार गिरने से छह वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में मुआवजे के आधार पर केस बंद करने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नारााजगी जताई है। आयोग ने कहा है कि किसी नाबालिग की मौत के मामले को आपसी समझौते के आधार पर बंद नहीं किया जा सकता। इस घटना में एफआईआर दर्ज न करने पर आयोग ने पुलिस आयुक्त को तलब कर छह अप्रैल को समस्त जांच अभिलेखों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामला ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 क्षेत्र स्थित सैनी गांव का है। 19 मई 2025 को जान मोहम्मद का छह वर्षीय पुत्र आहान अपने घर के पास दुकान पर जा रहा था, तभी पड़ोसी के मकान की दीवार गिर गई और वह मलबे में दब गया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद मानवाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.