धनबाद, मार्च 30 -- लोदना क्षेत्र के मृतकों के आश्रितों को मुआवजा राशि का पूर्ण भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। एटक के बैनर तले ग्रामीणों ने लोदना चार नंबर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण कोयले की ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह ठप हो गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एटक के क्षेत्रीय सचिव सूरज कुमार भुइयां ने बताया कि 10 सितंबर 2025 को लोदना चार नंबर में एक जर्जर बीसीसीएल आवास गिरने से गोपाल मिस्त्री, सुषमा कुमारी और चिराग कुमार की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई थी। उस समय हुए समझौते के अनुसार, प्रबंधन ने प्रत्येक मृतक के आश्रित को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का लिखित आश्वासन दिया था। तत्कालीन रूप से 3-3 लाख रुपये का भुगतान किया गया, लेकिन शेष 2...