अलीगढ़, अप्रैल 5 -- n जल्द सर्वे कराने की प्रशासन से की मांग इगलास (अलीगढ़), संवाददाता। कस्बा के गोंडा ब्लॉक पर कैप्टन हरपाल सिंह (तहसील अध्यक्ष, भाकियू टिकैत) के नेतृत्व में ओलावृष्टि से नष्ट हुई गेहूं की फसल का मुआवजा को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि शुक्रवार की शाम आई आंधी और तेज ओलावृष्टि ने न केवल गेहूं की खड़ी फसल को उजाड़ा है, बल्कि किसानों की साल भर की मेहनत और उनके बच्चों की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया है। किसानों का कहना है कि तैयार खड़ी गेहूं की बालियां टूटकर जमीन पर गिर गई हैं और फसल खेतों में ही सड़ रही है। भाकियू नेताओं ने प्रशासन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि किसान कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। ऐसे में यह आपदा उसके लिए 'मौत के समान' ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.