गौरीगंज, मई 9 -- गौरीगंज। कोतवाली क्षेत्र के सैठा गांव के पास पठानपुर निवासी 42 वर्षीय मायावती की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। शनिवार को ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर गौरीगंज-अठेहा मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण डंपर मालिक से उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे तक चले जाम के कारण म आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना था कि मृतका के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, इसलिए प्रशासन डंपर मालिक से उचित आर्थिक सहायता दिलाए। काफी समझाने-बुझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही ...