सहारनपुर, मार्च 8 -- नकुड़, संवाददाता। मुआवजा न मिलने से नाराज शामली-अंबाला हाईवे पर निर्माणाधीन यमुना नदी के पुल के निर्माण पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर किसान धरने पर बैठ़ गए।शनिवार को गांव सहसपुर जट्ट, डाल्लेवाला के धरनारत सुभाष, ऋषिपाल, धर्मपाल, प्रेमचंद, नाथीराम, प्रमोद, ब्रह्मसिंह, राजकुमार, मुनेश, चुन्नू आदि किसानों ने बताया कि करीब चार वर्ष से शामली-अंबाला हाईवे का एनएचएआई द्वारा निर्माण किया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि कार्यदायी कंपनी द्वारा कई किसानों की जमीन पर निर्माण का कार्य तो किया जा रहा है, लेकिन उक्त किसानों को उनकी भूमि का मुआवजा नही दिया गया है। सहसपुर जट्ट के मौजा जमालाबाद में नेशनल हाईवे द्वारा पुल का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन उक्त मौजे के रिकार्ड में दर्ज किसानों को मुआवजा नही मिला। आरोप हैं कि अवैध कब्जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.