मुआवजा राशि वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त ने बैंकर्स के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
गोड्डा, मार्च 24 -- गोडडा प्रतिनिधि । समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में मुआवजा राशि के वितरण को पूर्णतः पारदर्शी, सुरक्षित एवं लाभुक-केन्द्रित बनाने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त,अंजली यादव की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मुआवजा राशि वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के बिचौलिया अथवा अनधिकृत हस्तक्षेप की भूमिका को पूर्णतः समाप्त करना तथा लाभुकों को सीधे उनके बैंक खातों में राशि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना था। उपायुक्त ने बैठक के दौरान स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि मुआवजा राशि का भुगतान केवल बैंकिंग माध्यम से ही किया जाए तथा इसमें पूरी पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि वास्तविक लाभुकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.