मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना-बेतिया निर्माणाधीन फोरलेन (एक्सप्रेस-वे) परियोजना में मुआवजा राशि के भुगतान में भेदभाव का आरोप लगाते हुए किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एमबीआर से भुगतान की मांग की। मंगलवार को अभुचक गांव में सड़क किनारे विरोध प्रदर्शन किया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि आवासीय जमीन को विकासशील श्रेणी में डालकर कम मुआवजा दिया जा रहा है। कई लोगों का कहना है कि भुगतान सूची से उनके मकान ही गायब कर दिए गए हैं। प्रदर्शन में गगनदेव राय, नंदकिशोर राय, रामलाल राय, शशि राय, सुरेश राय, शिवराज ठाकुर, सुरेंद्र शाह, मंजू देवी, माया देवी आदि किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक नए एमबीआर के आधार पर उचित भुगतान नहीं किया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों ने को...