उरई, जून 2 -- कोंच। संवाददाता ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को अब तक मुआवजा राशि न मिलने और वितरण प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जैतपुरा गांव के किसानों ने मंगलवार को एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। किसानों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग उठाई।शिकायती पत्र में बताया गया कि कुछ समय पूर्व हुई ओलावृष्टि से गांव के किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। शासन स्तर से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की घोषणा की गई थी, लेकिन गांव के कई पात्र किसान आज भी सहायता राशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि नुकसान का सर्वे होने के बावजूद उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं मिली। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मुआवजा वितरण के दौरान अनियमितताएं बरती गई हैं। किसानों का कहना है कि कुछ लोगों...