मेरठ, मार्च 15 -- टीपीनगर क्षेत्र के वेदव्यासपुरी स्थित मेरठ मंडपम के बाहर पिछले सात महीनों से धरने पर बैठे किसानों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। किसानों ने मेडा अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि 28 मार्च तक बड़े प्रतिकर के तहत किसानों को मुआवजे के चेक वितरित नहीं किए गए तो वे सामूहिक आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। शनिवार को मेरठ मंडपम के बाहर धरना दे रहे किसानों से वार्ता करने के लिए मेडा के एक्सईएन पवन भारद्वाज धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास करते हुए कहा कि मेरठ मंडपम स्थल का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। साथ ही शासन स्तर पर बड़े प्रतिकर के तहत मुआवजा देने की प्रक्रिया को लेकर चर्चा चल रही है। हालांकि किसानों ने इस आश्वासन पर नाराजगी जताई।किसान नेता मंगत सिंह ने कहा कि किसान पिछले सात महीनों से लगातार धरने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.