गिरडीह, मार्च 8 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने खंडोली के पास सड़क निर्माण कार्य हेतु आदिवासियों के अधिगृहित जमीन का शीघ्र मुआवजा राशि का भुगतान नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। फाब्ला नेता प्रभावित लोगो से शनिवार को मिले और भू स्वामियों की सुनने के बाद प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की जानकारी दी गयी है। उन्होंने कहा कि खंडोली डैम के समीप बनाई जा रही सड़क में स्थानीय आदिवासियों की करीब 4 एकड़ जमीन ली गई है, लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। आदिवासी रैयतों को इस बात का भय सता रहा है कि कई अन्य जगहों की तरह उन्हें भी सड़क बनने के बाद मुआवजे से वंचित ना कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि आदिवासी परिवारों की चिंता जायज है, क्योंकि पूर्व में कई जगहों पर ऐसा देखा गया है कि निर्माण कार्य होने के बाद मुआवजा नह...