देवरिया, अप्रैल 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के कठिनाइयां मोड़ से सदर विकासखंड के मध्य सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर सड़क के समीप पूर्व से मकान निर्माण कराकर रह रहे लोगों ने मुआवजा नहीं मिलने पर रोष जताया है। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्रक सौंप नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की है।पत्रक में कहा गया है कि शासनादेश के अनुसार ब्लॉक को मुख्य सड़क से जोड़ने हेतु शासनादेश जारी किया गया है। जिस क्रम में ठेकेदार द्वारा सड़क के दोनों तरफ कब्जा लेकर गिट्टी गिराया जा रहा है। शासनादेश के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण से जो लोग प्रभावित हो रहे हैं उन्हें वर्तमान सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा प्रावधानित है। जिसमें वर्तमान सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। इसके लिए अपनी भूमि से संबंधित वांछित अभिलेखों को संबंधित ले...