नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- हेमलता कौशिक, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एक रेस्टोरेंट मालिक ने चल रहे प्रदर्शनों के कारण हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। रेस्टोरेंट मालिक ने यह भी अपील की है कि सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) को शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में कोई सभा आयोजित करने की अनुमति न दी जाए। कार्यवाहक चीफ जस्टिस नितिन वासुदेव साम्ब्रे और जस्टिस संजय शर्मा की खंडपीठ ने निर्देश दिया कि इस मामले को इससे जुड़ी अन्य याचिकाओं के साथ सूचीबद्ध किया जाए। वकील उमंग त्यागी ने पीठ के सामने इस मामले का उल्लेख किया। यह याचिका वकील उमंग त्यागी, संयम दहिया और जुबेर अली के माध्यम से दायर की गई है। याचिका में बताया गया है कि याचिकाकर्ता आयुष चोप...