नोएडा, मई 25 -- मुआवजा दिए बगैर जबरन जमीन कब्जाने का आरोप रबूपुरा, संवाददाता। यमुना प्राधिकरण अधिकारियों पर बिना मुआवजा दिए एक किसान की कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगा है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दरअसल प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 22डी में प्राधिकरण द्वारा 45 मीटर रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार सुबह अधिकारी जेसीबी मशीन लेकर गांव रौनीजा के पास मौके पर पहुंचे और निर्माण के लिए किसान के खेत की चारदीवारी गिराते हुए जमीन पर कब्जा लेने लगे। इसी दौरान भूमि का मालिक गांव रौनीजा निवासी किसान गिरिराज परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन कब्जाने का विरोध करने लगे। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों से उनकी जमकर नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान को समझा बुझाकर कर शांत कराया। किसान गिरिराज ने बताया कि ...