गोरखपुर, फरवरी 10 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा से दोहरीघाट रेलवे लाइन कार्य के तहत बांसगांव तहसील के ग्राम टेगरी व पाली में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों में नाराजगी है। बड़ी संख्या में किसानों ने उपजिलाधिकारी प्रदीप सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि करीब 80 प्रतिशत किसानों के कागजात जमा होने के बावजूद लगभग 40 प्रतिशत किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है, जबकि कई किसानों को आंशिक भुगतान ही किया गया है। किसानों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व नोटिस के ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन से गेहूं की खड़ी फसल नष्ट कर दी गई, जिसका कोई मुआवजा नहीं दिया गया। इससे जुड़े किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण और भुगतान की स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं की गई है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से ठेकेदार की मनमानी पर रोक लगाने, फसल क्षति का आंकलन कराने और ...