चतरा, फरवरी 17 -- टंडवा निज प्रतिनिधि हाइवा के चपेट में आने से एक दर्जन के लोगों के घायल होने के बाद इलाज के मुआवजा की मांग को लेकर टंडवा सिमरिया रोड में कोल और ऐशपौंड की ढूलाई ठप है।उड़सू मुख्य पथ पर 24 घंटे से लोग सड़क पर बैठे है। बताया गया कि पैसे के अभाव में अस्पताल हजारीबाग से पचड़ा लौट आए। इधर 24 घंटे से आंदोलित लोगों तक न तो प्रशासन पहूंचा है और न ही ट्रांसपोर्टर। इधर इंस्पेक्टर अनिल उरांव ने बताया कि वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। रोड जाम का समर्थन जिप सदस्य देवंती देवी,कसियाडीह पंचायत समिति सदस्य राजेश चौधरी,लोजपा नेत्री शीतली देवी से प्रशासन से घायलों के परिवारों की समुचित इलाज कराने की मांग कर रहे है। देर शाम समाचार लिखे जाने तक जाम बरकरार है। सोमवार को पचड़ा ईट भट्टे से एक ऑटो में एक दर्जन मजदूर टंडवा बाजार की ...