चक्रधरपुर, मई 16 -- चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बस की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत के बाद मुआवजा की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक एनएच जाम किया। जिस कारण रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को बीस-बीस हजार अंतिम संस्कार के लिए अग्रीम राशि देने और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देने के बाद आन्दोलन स्थगित हुआ। जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग पर एनएच 320डी पर कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल के पास शुक्रवार शाम साईं रथ बस की चपेट में आने से तीन युवक की मौत हो गई थी। मृतक चेलाबेड़ा गांव के रहने वाले कृष्णा नायक और सोनुवा के तईरा गांव निवासी गणेश नायक और श्यामलाल शामिल हैं。 यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में मौ...