रामगढ़, मई 17 -- केदला, निज प्रतिनिधि। शनिवार को केदला भूगर्भ परियोजना में बिजली पोल पर काम करने के दौड़ना करंट लगने से मरने वाले मृतक राजू महतो के परिजन मुआवजा की मांग को लेकर रविवार को सुबह से परियोजना कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे हैं। मुखिया मदन महतो, रमेश महतो, बाबुलाल महतो सहित अन्य लोग मृतक के परिजनों का साथ देते हुए प्रबंधन से मुआवजा देने की मांग कर रहे है। वहीं अक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह में ही हजारीबाग क्षेत्र का केदला बसंतपुर वाशरी सब स्टेशन का बिजली काट दिया। समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति ठप था। वहीं देर शाम तक प्रबंधन की ओर से मुआवजा को लेकर किसी प्रकार का कोई पहल नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- सौंदा बस्ती में आदिवासी-हरिजन समाज की बैठक वहीं ग्रामीणों ने सोमवार से सभी परियोजनाओं का कोयला उत्पादन ठप करने का फैसला लिया है।...