गुड़गांव, अप्रैल 10 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। काम के दौरान एक छोटी सी लापरवाही किस कदर जानलेवा साबित हो सकती है, इसका एक दुखद उदाहरण बादशाहपुर इलाके में देखने को मिला। यहां एक निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करने वाले व्यक्ति की कीटनाशक (जहरीला पदार्थ) के सेवन से मौत हो गई। मृतक की पहचान 56 वर्षीय सरजीत के रूप में हुई है। मूल रूप से अलीगढ़ के गांव गुरस किरण के रहने वाले सरजीत पिछले कुछ समय से सोहना के घमडोज गांव में अपनी मां के साथ अपने मौसा के घर रह रहे थे। सरजीत मारुति कुंज में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात थे।करीब पांच दिन पहले सरजीत खेत में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवाई की एक बोतल खोलने की कोशिश कर रहे थे। जब बोतल हाथ से नहीं खुली, तो उन्होंने मुंह का सहारा लेकर ढ़क्कन खोलने का प्रयास किया। इसी दौरान जहरीली दवाई की कुछ मात्रा उनके ...