संवाददाता, सितम्बर 20 -- यूपी के अलीगढ़ में एक टीचर ने मुंह में निवाला रखा और उन्हें मौत आ गई। घटना क्लास के बच्चों के सामने हुई। बच्चों ने दौड़कर अन्य टीचरों को बुलाया लेकिन शिक्षक की जान नहीं बच पाई। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह ये दिल दहला देने वाली घटना हरदुआगंज के धनीपुर ब्लॉक के भूतपुरा कंपोजिट विद्यालय में हुई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार कक्षा तीन में पढ़ा रहे 45 साल के सहायक अध्यापक संतोष कुमार टिफिन खोलकर दो निवाला ही खा पाए थे कि कुर्सी पर ही अचेत होकर गिर पड़े। मुंह में निवाला फंसा रहा, मेज पर खाना खुला रहा और कक्षा में मौजूद बच्चों के सामने ही उनकी सांसें उखड़ने लगीं। साथी शिक्षकों ने सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की। हरदुआगंज सीएचसी से दीनदयाल अस्पताल तक भागदौड़ की। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्टअटैक आया है। यह भी पढ़...