संवाददाता, मार्च 30 -- उत्तर प्रदेश के उरई में हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जिले के कैलिया क्षेत्र में एक युवक की हत्या और उसका शव फूंकने के मामले में दंपति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर कत्ल में प्रयुक्त हथियार, दो बाइकें, हेलमेट और रक्तरंजित कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। चारों को जेल भेज दिया गया है। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया 26 मार्च की रात ब्योना रोड पर एक युवक का अधजला शव मिला था। शव की पहचान उमरी का पुरा निवासी अमित नरवरिया के रूप में हुई। अमित के पिता गिरिजाशंकर ने तहरीर देकर हत्या और पूर्व में मिलीं धमकियों की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ के नेतृत्व में जांच टीम ने कुलदीप दोहरे, दोस्त अमित दोहरे, शीतला और मिथिलेशी को गिरफ्तार...