पीलीभीत, मार्च 1 -- पूरनपुर, संवाददाता। दहेज में नकदी न देने पर ससुरालियों ने शादी के चार साल बाद विवाहिता को मारपीट कर प्रताड़ित किया। बेटे को छीनकर उन्होंने विवाहिता को बेटी के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा की रहने वाली स्वेता उर्फ चांदनी की शादी चार साल पहले रामजीत पुत्र छोटेलाल निवासी गांव पुर्नवू ग्रांट थाना गोला जनपद लखीमपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद विवाहिता ने दो बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि ससुराल वाले अतिरक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कि गया। फिर 16 जनवरी को ससुराल वालों ने विवाहिता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसकी पिटाई लगाई। उसके बाद पुत्र को छीनकर पुत्री सहित घर से निकाल दिया। दो लाख रुपए न लाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विवा...