मुंह दाबकर हत्या का प्रयास, दो पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जून 15 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दताव भीमीपुर गांव में पड़ोसियों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसका मुंह तकिया से दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दताव भीमीपुर निवासी भुलेश्वरनाथ दुबे ने पुलिस से की गयी शिकायत में आरोप लगाया है कि शनिवार की रात उनके पड़ोसी सत्यप्रकाश दुबे और प्रेमचंद दुबे ने उन्हें पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों ने उनका पैर पकड़कर मुंह पर तकिया दबा दिया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद उनकी जान बच सकी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सत्यप्रकाश दुबे और प्रेमचंद दुबे के खिलाफ मारपीट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.