कार्यालय संवाददाता, मार्च 2 -- UP News: बच्चों का मुंह खोलकर सोना, खर्राटे लेना, नाक से आवाज आना और कान में बार-बार दर्द उठना एडिनॉइड ग्रंथि के बढ़ने का संकेत हो सकता है। इस ग्रंथि के बढ़ने के कारण सुनने की क्षमता प्रभावित हो रही है। बीएचयू के ईएनटी विभाग में पिछले एक साल यानि 365 दिनों में इसके 312 मामले आए हैं। इसमें 50 फीसदी की सुनने की क्षमता प्रभावित हुई है। इसके साथ ही कई लोगों को बार-बार सर्दी-जुकाम, नाक बंद रहना और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हुई। विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि समय से इलाज से बच्चों को बहरेपन से बचाया जा सकता है। बीएचयू के ईएनटी विभाग के प्रो. विश्वंभर सिंह ने कहा कि एडिनॉइड ग्रंथि नाक के पीछे स्थित होती है। यह संक्रमण से लड़ने में मदद करती है। तीन से दस वर्ष की उम्र के बच्चों में इसके अधिक बढ़ने से कान और ...