पटना, मई 15 -- विश्व ऑर्थोडॉटिंक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर पटना डेंटल कॉलेज अस्पताल में वैज्ञानिक सत्र का आयोजन किया गया। लोगों को जागरूक करने के लिए गांधी मैदान से कॉलेज तक दंत चिकित्सकों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई। मौके पर चिकित्सकों ने आम लोगों को बताया कि मुंह से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी को अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। समय रहते दंत चिकित्सकों से परेशानी साझा कर समाधान निकाला जा सकता है। मौके पर कॉलेज के सभी दंत चिकित्सक, स्नातकोत्तर छात्र, डेंटल छात्र और आम लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन पटना ऑर्थोडॉंटिक स्टडी ग्रुप बिहार शाखा की ओर से आयोजित किया गया था。

जागरूकता रैली का आयोजन पटना ऑर्थोडॉटिंक स्टडी ग्रुप बिहार शाखा की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली सुबह सात बजे गांधी मैदान से निकाला गया। पीओएसजी के संयोजक डॉ. ज्य...