नई दिल्ली, जून 26 -- Remove Darkness around Mouth: चेहरे पर मुंह के आसपास का कालापन एक ऐसी समस्या है, जो कई लोगों को परेशान करती है। कई बार पूरा चेहरा साफ और चमकदार दिखता है, लेकिन होंठों के आसपास की त्वचा काली नजर आने लगती है। इससे चेहरा थका-थका और बेजान दिख सकता है। धूप, रूखी त्वचा, हार्मोन में बदलाव या बार-बार होंठ चाटने जैसी आदतें इसकी वजहें हो सकती हैं। ऐसे में लोग तरह-तरह की क्रीम और महंगे प्रोडक्ट्स यूज करते हैं। इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर मानसी ने एक आसान घरेलू नुस्खा शेयर किया है जिसे नियमित रूप से लगाने से मुंह के आसपास की त्वचा का कालापन कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इस आसान नुस्खे के बारे में। इस घरेलू नुस्खे को बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत है। नारियल का तेल एलोवेरा जेल शहद इन तीनों चीजों को एक कट...