पीलीभीत, मार्च 21 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध चिकित्सालय के सभागार में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को मुंह की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा। प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने कहा कि मुख स्वास्थ्य का सीधा संबंध पूरे शरीर की सेहत से है। उन्होंने तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए लोगों से इससे दूर रहने की अपील की। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमाकांत सागर ने दंत रोगों के इलाज में हो रही आधुनिक प्रगति के बारे में बताया। शल्य चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. जगदंबा शरण ने मुख कैंसर के लक्षणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लंबे समय तक रहने वाले मुंह के छालों को नजरअंदाज न करें और स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.