नई दिल्ली, जनवरी 2 -- सांसों की बदबू, ना सिर्फ आपका आत्मविश्वास कमजोर करती है बल्कि दूसरों के सामने आपको शर्मिंदा भी कर सकती है। ऐसा नहीं है कि मुंह से बदबू सिर्फ अच्छी तरह ब्रश ना करने की वजह से ही आती है। कई बार दो टाइम ब्रश करने के बाद भी यह समस्या व्यक्ति को परेशान कर सकती है। जिसका संबंध आपके टूथपेस्ट या ब्रश में ही बल्कि आपके खान-पान से भी जुड़ा हुआ हो सकता है। अगर आप भी सांसों की बदबू से परेशान रहते हैं तो ये 5 देसी घरेलू नुस्खे आपकी परेशानी को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।मुंह की बदबू को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपायसौंफ और दालचीनी सौंफ सिर्फ एक माउथ फ्रेशनर नहीं है, बल्कि इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह में बदबू पैदा करने वाले कीटाणुओं को खत्म करने में भी मदद करते हैं। इस उपाय को करने के लिए खाना खाने के बाद आध...