पटना, मई 9 -- महावीर कैंसर संस्थान में शनिवार को मुंह और गले कैंसर विषय पर वैज्ञानिक संगोष्ठी हुई। देश के कैंसर विशेषज्ञों ने मुंह और गले कैंसर के आधुनिक इलाज, शुरुआती पहचान, रेडियोथेरेपी, सर्जरी और इम्युनोथेरेपी जैसी नई चिकित्सा पद्धतियों पर मंथन किया। उद्घाटन ज्ञान निकेतन की प्रशासिका अनिता कुणाल ने किया। कहा कि कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है। समय पर जांच और सही उपचार से मरीजों को नई जिंदगी मिल सकती है। चिकित्सा निदेशक डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि मुंह और गले कैंसर के इलाज में सिस्टमिक कीमो इम्युनोथेरेपी आधुनिक और प्रभावी विकल्प बनकर उभरी है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करती है। यह भी पढ़ें- मुंह और गले के कैंसर के इलाज की नई तकनीक पर हुआ मंथन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एलबी सिंह ने ...