उन्नाव, दिसम्बर 20 -- अचलगंज। थाना पुलिस ने शनिवार सुबह भैसई नौबस्ता मोड के पास दबिश देकर कचहरी से घर लौट रहे वकील के मुंशी की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना में फरार चल रहे दूसरे आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का दावा किया है। यहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। अचलगंज थाना क्षेत्र के अजीतखेड़ा गांव के रहने वाले 48 वर्षीय गोविंद यादव को उन्नाव से घर लौटते समय 13 नवंबर शाम नेवरना पुलिस चौकी से दो सौ मीटर दूरी पर स्थित शराब ठेकाके पास भूमि विवाद में दो हमलावरों ने गोली मार का हत्या कर दी थी। मृतक गोविंद की पत्नी शांति ने परिवार के ही अनुज उर्फ छोटू व उसके छोटे भाई आलोक तथा दो अन्य अज्ञात पर गोली मारकर हत्या किए जाने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुज को घटना वाले दिन ही जिला अस्पताल से ही गिरफ्तार क...