सीतामढ़ी, मार्च 27 -- बथनाहा (सीतामढ़ी), निज संवाददाता। सीतामढ़ी-शिवहर एनएच-227 पर फोरलेन चौराहे के समीप टंडसपुर स्थित लाइन होटल के पास गुरुवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने रस्ट सह चोकर फैक्ट्री के मुंशी से हथियार के बल पर 4.47 लाख रुपये लूट लिए। सरेराह हुई वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, पंथपाकड़ चौक स्थित रस्ट फैक्ट्री का मुंशी नवल कुमार दोपहर बाद करीब 3:10 बजे 4.47 लाख रुपये जमा करने के लिए बैंक जा रहे थे। फैक्ट्री से महज दो किलोमीटर दूर टंडसपुर के पास बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें घेर लिया और पिस्टल के बल पर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही एएसपी सह सदर एसडीपीओ-टू आशीष आनंद और बथनाहा पुलिस ने मौके पर पहुचकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने मुंशी की निशानदेही पर छापेमारी शुरू की। इस दौरान मझौलिया के सरेह ...