मोतिहारी, सितम्बर 3 -- मोतिहारी। मुंशी सिंह कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस व राष्ट्रीय खेल सप्ताह पर कॉलेज के खेल विभाग के तत्वावधान में बुधवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुकाबलों के उपरांत अजीत कुमार, रजनीश कुमार, अमित कुमार, बिट्टू कुमार, निशांत आदित्य ने विजेता व सुमित कुमार, राज कुमार, रवि कुमार, सुधीर कुमार, शैलेश कुमार ने उपविजेता के रूप में स्थान प्राप्त किया। मौके पर कॉेलेज के प्राचार्य प्रो. एमएन हक़, डॉ एके रंजन, डॉ आलोक कुमार पाण्डेय, डॉ गौरव भारती व कॉलेज के खेल सहायक अमित कुमार उपस्थित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...