मिर्जापुर, मई 25 -- मिर्जापुर। जिले के शेरपुर स्थित मदरसा संशाह निस्वा अरबी कॉलेज के छात्र मोहम्मद कासिम अली ने मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी-मौलवी (सेकेंडरी अरबी) परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से मदरसा के शिक्षकों तथा परिवार में खुशी का माहौल है। वाराणसी के लल्लापुरा, कादीपुरा खुर्द निवासी मोहम्मद कासिम अली ने 600 अंकों में 537 अंक प्राप्त कर 89.5 प्रतिशत अंक हासिल किए है। परिणाम घोषित होने के बाद मदरसा परिसर में शिक्षकों और छात्रों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। कासिम अली ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। यह भी पढ़ें- मदरसा बोर्ड : टॉप-10 में सिर्फ छात्राओं का दबदबा उन्होंने बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनकर समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। पढ़ाई के ...