आजमगढ़, जून 1 -- माहुल,हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर तहसील क्षेत्र के आंधीपुर गांव में रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. रामनरेश यादव के पिता और आदर्श शिक्षक स्व. मुंशी गया प्रसाद यादव की 129वीं जयंती सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की।पूर्व विश्लेषक हिंडाल्को डॉ. सुरेश यादव ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में जब देश का बच्चा-बच्चा अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर रहा था, तब मुंशी गया प्रसाद यादव ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की अलख जगाने का कार्य कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मुंशी गया प्रसाद वर्ष 1917 से 1958 तक प्राथमिक पाठशाला अंबारी में अध्यापक रहे। यह भी पढ़ें- मुंशी गया प्रसाद की 129वीं जयंती मनाई गई उनका मानना था कि शिक्षा ही...