गिरडीह, सितम्बर 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के खटपोंक स्थित बाघमारी मोड़ के पास से एचएनसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी अपहरण कांड का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपहृत मुंशी बिहार के लखीसराय जिला के सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव निवासी 42 वर्षीय मंजेश कुमार पिता जनार्दन सिंह का शव झारखंड-बिहार की सीमा पर गिरिडीह जिले के तिसरी थाना के सीमावर्ती इलाके जमुई जिले के चिहरा थाना क्षेत्र के पिपरातरी जंगल से पुलिस द्वारा बरामद किया गया था। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रोजेक्ट मैनेजर उपेन्द्र चौधरी से चल रहा विवाद मुंशी मंजेश की हत्या का कारण बना है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने सहयोगियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। एसपी डॉ बिमल कुमार ने बुधवार को पत्रकार सम्मेलन कर इसक...