पूर्णिया, जून 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएसए मैदान में चल रहे जिला फुटबॉल लीग मैच शुक्रवार को मुंशीबाड़ी हांसदा और स्टूडेंट स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। इस खेल की शुरुआत से ही मुंशीबाड़ी हांसदा की टीम स्टूडेंट स्पोर्टिंग क्लब पर दवाब बनाए रही। खेल के दूसरे मिनट में मुंशीबाड़ी हांसदा के जर्सी नंबर 11 के खिलाड़ी वीरेंद्र ने एक गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त बना दी। खेल के 15 वें और 27 में मिनट में जर्सी नंबर 12 राजीव ने गोल कर टीम को 3- 0 से बढ़त बना दिया। दूसरे हॉफ में इसी टीम से जर्सी नंबर 10 ने चौथा गोलकर टीम को 4-0 से विजय बना दिया। मैच के मुख्य निर्णायक रामसेवक रमन, रजनीश कुमार, बबलू कुमार थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएसए के अध्यक्ष गौतम वर्मा, फुटबॉल लीग टूर्नामेंट के अध्यक्ष मनोज सिंह, एथलेटिक संघ के सचिव एमएच...