वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। आप के अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की कोशिशों का असर अब दिखने लगा है। 'कब्जे में लमही' शृंखला के प्रकाशन के दौरान आवास की जर्जर स्थिति पर प्रकाशित रिपोर्ट को संज्ञान लेते हुए संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय और उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की घोषणाओं पर अमल शुरू हो रहा है। मुंशीजी के पैतृक आवास की मरम्मत का काम प्रगति पर है। पैतृक आवास के मुख्यद्वार से प्रथम और द्वितीय तल पर मौजूद कमरों की खिड़कियां और दरवाजे बदले जा रहे हैं। मुख्य द्वार पर लकड़ी के दरवाजे का फ्रेम लग चुका है जबकि पल्ले भी तैयार हैं। पल्लों को वैसे ही डिजाइन किया गया है जैसे पुराने थे। कमरों में बने छोटे-छोटे आले और ताखों की टूटफूट दूर की जा चुकी है। ताखे के ऊपर कार्निस को भी पुराने डिजाइन के अनुरूप ही सिरे से तैयार किया गया है। जिस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.