मुंगेर, जुलाई 2 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट ने गुरुवार को हुई बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी। कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 19 नवसृजित राजकीय डिग्री कॉलेजों को विश्वविद्यालय का संघटक महाविद्यालय बनाने, उनके लिए कॉर्पस फंड एवं वेतन-पेंशन निधि खाते खोलने तथा अकादमिक परिषद की कार्यवाही की पुष्टि की गई। बैठक में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की अनुशंसा पर राजनीति विज्ञान एवं संस्कृत विषय में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति एवं पदस्थापन को मंजूरी दी गई। साथ ही विभिन्न कॉलेजों से स्नातकोत्तर विभागों में शिक्षकों के स्थानांतरण को स्वीकृति देते हुए विश्वविद्यालय में जैव प्रौद्योगिकी (बायोटेक्नोलॉज...