मुंगेर, जुलाई 12 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता।मुंगेर विश्वविद्यालय में पिछले आठ वर्षों के दौरान अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों की संख्या 32 से बढ़कर 53 हो गई है, लेकिन इसके विपरीत विद्यार्थियों के नामांकन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-30 के स्नातक सेमेस्टर-1 में विश्वविद्यालय के 53 कॉलेजों में अब तक केवल 19656 विद्यार्थियों ने ही नामांकन लिया है। यह संख्या पिछले सत्र की तुलना में काफी कम है। सत्र 2025-29 में उस समय केवल 33 कॉलेजों में ही 39232 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया था। 36870 ने किया आवेदन, दाखिला लिया सिर्फ 19656 ने:

नामांकन की स्थिति विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार सत्र 2026-30 में स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए कुल 36870 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें कला संकाय क...