मुंगेर, अप्रैल 12 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल (आरडीसी) द्वारा 21 अप्रैल को वाणिज्य संकाय के शोधार्थियों के शोध कार्यों की प्रगति का आकलन किया जाएगा। इस दौरान शोधार्थी अपने कार्यों का पीपीटी प्रेजेंटेशन काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत प्रत्येक छह माह पर शोधार्थियों के कार्यों की समीक्षा अनिवार्य है। इसी क्रम में यह प्रस्तुतीकरण आयोजित किया जा रहा है। 27 शोधार्थी करेंगे प्रेजेंटेशन: बताया गया कि 21 अप्रैल को वाणिज्य संकाय के कुल 27 शोधार्थी अपने शोध कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। विश्वविद्यालय ने सभी सुपरवाइजरों ...