मुंगेर, फरवरी 28 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. संजय कुमार ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मियों ने फूलों और अबीर-गुलाल के साथ पारंपरिक तरीके से होली का उत्सव मनाया। कुलपति ने अधिकारियों और कर्मियों को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कला परिषद के अधिकारी डॉ. मृत्युंजय मिश्रा ने होली गीतों से माहौल को उत्सवमय बना दिया। उन्होंने बेदर्दा न माने रे मोरी, आंखों में डारे अबीर., आज बिरज में होरी है रे रसिया. और यमुना तट पर श्याम खेले होली. जैसे पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति दी। गीत-संगीत और रंगों के इस आयोजन ने विश्वविद्यालय परिसर में उल्लास और सौहार्द का वातावरण बना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.