मुंगेर, मार्च 11 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में कार्यरत कई शिक्षकों को अपने प्रमोशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि वर्ष 2024 में प्रमोशन की पात्रता पूरी करने के बाद भी अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान सहित कई विषयों के शिक्षक अब तक पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने नवंबर 2025 में प्रमोशन से वंचित रह गए शिक्षकों के साथ-साथ बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से वर्ष 2019 और 2020 में नियुक्त उन शिक्षकों से आवेदन मांगा था, जो पदोन्नति के लिए चार वर्ष की अनिवार्य सेवा अवधि पूरी कर चुके हैं। इसके लिए 15 नवंबर 2025 तक आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। बताया जाता है कि अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और बांग्ला विषय के श...