मुंगेर, मार्च 30 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय और उसके अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में अवकाश को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। रविवार के साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को विश्वविद्यालय और कॉलेज खुलेंगे, लेकिन इसके अगले दिन मंगलवार 31 मार्च को फिर से अवकाश रहेगा। राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार महावीर जयंती के अवसर पर 31 मार्च को विश्वविद्यालय और सभी कॉलेज बंद रहेंगे। इसके बाद 1 अप्रैल से शैक्षणिक गतिविधियां पुनः सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगी। हालांकि अवकाश का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होगा। 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर एक बार फिर विश्वविद्यालय और कॉलेज बंद रहेंगे।अब रोज देनी होगी शिक्षकों की उपस्थिति रिपोर्टमुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उ...