मुंगेर, मार्च 26 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। पिछले कई सालों से हरि सिंह महाविद्यालय में क्लास रूम की कमी जरूरतमंद छात्रों के लिए पढ़ाई में बाधक बनी हुई थी। शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने एवं हरि सिंह डिग्री कॉलेज के छात्रों को हो रही परेशानी को लेकर विश्वविद्यालय ने हरि सिंह कॉलेज परिसर में ही एक और तीन मंजिला भवन का निर्माण कराया है ,ताकि छात्रों को क्लासरूम के कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित न हो। लगभग करोड़ की लागत से निर्माण कराया गया यह भवन लगभग 10 कमरों का है। इसमें सारी आधुनिक सुविधा मुहैया कराई जाएगी, ताकि छात्रों को परेशानी ना हो।छात्र-छात्राओं के लिये होगी आधुनिक व्यवस्था:यहां पठन पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिये कॉमन रूम, हॉल ,प्रयोगशाला के अलावा कई आधुनिक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गयी है। इस डिग्री कॉलेज में लगभग 4000 से ...