मुंगेर, मार्च 9 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर के लिए चयनित जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया को लेकर अब प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गयी है। इस संबंध में 11 मार्च को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला भू-अर्जन की बैठक आयोजित होगी, जिसमें विश्वविद्यालय के लिए चिन्हित भूमि सहित कई परियोजनाओं से जुड़े मामलों पर चर्चा की जाएगी। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के लिए नौवागढ़ी मौजा में 19.98 एकड़ जमीन का चयन करीब एक वर्ष पहले ही कर लिया गया था। अब इस जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने बैठक बुलाई है। बैठक में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय के कुलसचिव को भी पत्र भेजा गया है। बैठक में मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए चिन्हित जमीन के अधिग्रहण के साथ-साथ भू-अर्जन से सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.