मुंगेर, फरवरी 13 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में गुरुवार को आयोजित सिंडिकेट बैठक कई महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सिंडिकेट हॉल में कुलपति प्रो. डॉ. संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 14 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान कुल 25 एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें से 24 एजेंडों को सर्वसम्मति से पारित किया गया, जबकि एक एजेंडा सर्वसम्मति प्राप्त नहीं कर सका। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 फरवरी को आयोजित वित्त समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों का सिंडिकेट द्वारा अनुमोदन किया गया। इसके तहत सभी संबद्ध महाविद्यालयों में मॉनिटरिंग सेल के गठन का निर्णय लिया गया है, जिससे कॉलेजों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास की नियमित निगरानी सुनिश्चित की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.